Banner

पन्ना: पूर्व विधायक फुंदरलाल ने कांग्रेस को दिया 'बड़ा झटका'

पन्ना (Bundelkhand) जिले में विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। गुनौर और पवई विधानसभा में कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए, लेकिन टिकट की मांग कर रहे नेताओं में नाराजगी देखी है। गुनौर विधानसभा से नाराज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक फुंदरलाल चौधरी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Bundelkhand news


दरअसल, पन्ना (Bundelkhand) जिले की गुनौर विधानसभा से भाजपा व कांग्रेस ने अपने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने राजेश वर्मा तो कांग्रेस ने जीवनलाल सिद्धार्थ को प्रत्याशी बनाया है, लेकिन पहले भाजपा के प्रत्याशी विरोध भाजपा में देखने को मिला था। अब कांग्रेस पार्टी को गुनौर में बड़ा झटका लगा है।

टिकट बंटवारे से नाराज कांग्रेस पार्टी से गुनौर विस से विधायक रह चुके और पार्टी के वरिष्ठ नेता फुंदरलाल चौधरी ने बुधवार के दिन भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पन्ना (Bundelkhand) जिले के जिलाध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम मौजूद रहे।

गौरतलब है कि गुनौर विधानसभा एसटी वोट बैंक का बाहुल्य क्षेत्र है। यहां ब्राह्मण का वोट निर्णायक माना जाता है। क्योंकि एसटी के आरक्षित गुनौर विधानसभा में कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक फुंदरलाल चौधरी की अच्छी पकड़ है। इसलिए उनके भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस को बड़ा खामियाजा भुकतना पड़ सकता है।

वहीं भाजपा में भी प्रत्याशी राजेश वर्मा को टिकट मिलने के बाद भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र बागरी बीते दिनों कांग्रेस में शामिल हो चुके है। भाजपा नेत्री अमिता बाग भी टिकट न मिलने से नाराज चल रही है। चुनाव लड़ने की बात कह रही है। ऐसे में यहां भाजपा को भी चुनाव जीतना आसान नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ