Banner

विभागीय योजनाओं की चित्र प्रदर्शनी

चित्र प्रदर्शनी में विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी

Bundelkhand News


महोबा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा प्रदर्शनी में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। अधिकारियों ने प्रदर्शनी के महत्व पर प्रकाश डाला।

शहर के डाक बंगला मैदान में चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने कहा कि सरकार के द्वारा सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। योजनाओं से सभी वर्गो को लाभ मिल रहा है। सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए आधुनिक खेती पर जोर दे रही है।

चित्र प्रदर्शनी को सबका साथ, सबका विकास, सबका विस्वास, सबका प्रयास नाम दिया गया। अपर जिलाधिकारी राम प्रकाश ने कहा कि एक ही स्थान पर लोगों को सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सकेगी। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि रोहित शर्मा, आनंद तिवारी आदि मौजूद रहे। प्रदर्शनी देखने के लिए मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र से लोग पहुंचे।

#BundelkhandNews  #BundelkhandSamachar #BundelkhandKhabar

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ