Banner

CM Shivraj : सीएम शिवराज बोले-अब कांग्रेस में ही पानी नहीं बचा, तो वो जनता को कहां से देगी

CM Shivraj : सीएम शिवराज बोले-अब कांग्रेस में ही पानी नहीं बचा, तो वो जनता को कहां से देगी

Bundelkhand news, mp cm, shivraj singh chouhan, congress, politicis, publi speak, bundelkhad 24x7


CM Shivraj : कहा कि कांग्रेसी शिकारी आएंगे, दाना डालेंगे, जाल बिछाएंगे,मेरे भाइयों-बहनों, इनके झूठ के जाल में मत फंसना।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का तूफानी चुनावी दौरा जारी है। मंगलवार को वे नरसिंहपुर पहुंचे जहां तेंदूखेड़ा विधानसभा और गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान पहले तेन्दुखेड़ा विधानसभा के ग्राम डोभी पहुंचे इसके बाद दोपहर को गोटेगांव विधानसभा के गोटेगांव नगर के नए बस स्टैंड में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

कांग्रेस पर कई तंज कसे और कमल नाथ की भी जमकर खिंचाई की

तेंदूखेड़ा के डोभी में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कई तंज कसे और कमल नाथ की भी जमकर खिंचाई की। मुख्यमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस से किसी को डरने की जरूरत नहीं है, ये पैसों के दम पर हर चीज खरीदने की कोशिश करते हैं। ये शिवराज सिंह चौहान का वचन है, दुनिया की कोई ताकत लाड़ली बहनों का पैसा बंद नहीं कर सकती।

कांग्रेसी शिकारी आएंगे, दाना डालेंगे, झूठ के जाल में मत फंसना

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए तंज कसा कि कांग्रेस ने कभी पानी नहीं दिया। अब कांग्रेस में ही पानी नहीं बचा, तो वो जनता को कहां से पानी देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमल नाथ ने गरीबों को पीएम आवास और किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित करने का पाप किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी शिकारी आएंगे, दाना डालेंगे, जाल बिछाएंगे,मेरे भाइयों-बहनों, इनके झूठ के जाल में मत फंसना।

कांग्रेस एक दूसरे को पीसने की चक्की हो गई

तेंदूखेड़ा विधानसभा के डोभी में सभा के बाद मुख्यमंत्री गोटेगांव नगर पहुंचे जहां उन्होंने बस स्टैंड में आम सभा को संबोधित किया। यहां वे कांग्रेस के पूरे गठबंधन पर ही बरसे। कांग्रेस ने भाजपा को तोड़ने गठबंधन किया ये एक हो गए। कांग्रेस सपा, आप जदयू ये सब इकट्ठा हो गए कि कैसे बीजेपी को हराओ। उन्होंने कहा कि यह हम नहीं कह रहे हैं उनके ही गठबंधन के नेता अखिलेश यादव कह रहे हैं कि कांग्रेस चालू पार्टी है। जनता को बर्बाद कर दिया। हमे ही धोखा दे दिया। कांग्रेस ने अखिलेश यादव को धोखा दे दिया, कांग्रेस ने नितीश कुमार को धोखा दिया। ये एक दूसरे को ही धोखा दे रहे हैं। दिग्विजय कमल नाथ को कमल नाथ दिग्विजय को। ये एक दूसरे को पीसने की चक्की हो गई है। बीच में नर्मदा प्रसाद प्रजापति को ही चक्की में पीस दिया। कांग्रेस ने पहले टिकट नहीं दिया और बाद में बेचारे शेखर चौधरी को पीस दिया। ये कांग्रेस की चक्की है जो अपनों को ही पीसती रहती है। वहां तो कपड़ा फाड़ पार्टी हो गई है। मेरे नहीं उसके कपड़े फाड़ो। उन्होंने कहा कि ये बेटों के लिए काम कर रहे हैं। कमल नाथ उनका एक ही लक्ष्य है नकुल नाथ कैसे स्थापित हो जाए और दिग्विजय उनका बेटा कैसे स्थापित हो जाए। ये अपने बेटों के लिए काम कर रहे हैं लेकिन भाजपा पूरे प्रदेश के बेटा बेटियों के लिए काम कर रही है।


यह भी देखे:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ