Banner

Dimple Yadav: सांसद डिंपल यादव बोलीं, मध्य प्रदेश में सपा को हासिल हो रहा है जनता का अपार समर्थन

Dimple Yadav: सांसद डिंपल यादव बोलीं, मध्य प्रदेश में सपा को हासिल हो रहा है जनता का अपार समर्थन

Bundelkhand news, dimple yadav, madhya pradesh elections, public support, bundelkhand 24x7


मध्य प्रदेश के शिवपुरी में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद बृहस्पतिवार की शाम डिंपल यादव झांसी पहुंची थीं। रात में वह यहां ही रुकी थीं। 

मैनपुरी से सपा की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता का अपार समर्थन प्राप्त हो रहा है। वहां पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि चुनाव बाद मध्य प्रदेश में गैर भाजपाई सरकार बनाने में समाजवादी पार्टी पूरा समर्थन करेगी। 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में किसी तरह का मतभेद नहीं है। गठबंधन में शामिल सभी दल एकजुट हैं। बता दें कि मध्य प्रदेश के शिवपुरी में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद बृहस्पतिवार की शाम डिंपल यादव झांसी पहुंची थीं। रात में वह यहां ही रुकी थीं। 

शुक्रवार की सुबह मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर जाते समय उन्होंने यह बात कही। जबकि, बीते रोज डिंपल ने अपने बयान के जरिये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दिए गए उनके विवादित बयान पर बचाव किया था।

यह भी पढ़ें:


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ