Banner

Jalaun News: सपा की 25 सदस्यीय नगर कार्यकारिणी घोषित

Jalaun News: सपा की 25 सदस्यीय नगर कार्यकारिणी घोषित

Bundelkhand news, jalaun news, politics, elections, announcements, bundelkhand 24x7


माधौगढ़। समाजवादी पार्टी की बैठक विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष परमात्मा शरण त्रिपाठी की मौजूदगी में हुई। इसमें नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

राधिका गेस्ट हाउस परिसर में आयोजित बैठक में नगर अध्यक्ष आशुतोष दुबे ने कहा कि बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत करना है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं, जिससे आगामी चुनाव में सफलता मिल सके।

विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष परमात्मा शरण त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता जिम्मेदारी को निर्वहन करते हुए पार्टी हित में कार्य करना है। तभी हम भाजपा को परास्त कर आगे बढ़ सकेंगे। इसके बाद बैठक में 25 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

इसमें अहमद रजा खान उपाध्यक्ष, अकरम खान महासचिव, पवन कुशवाहा कोषाध्यक्ष, हनुमंत सिंह दोहरे मीडिया प्रभारी बनाए गए। इस दौरान राजा बाथम, राहुल दुबे, शशिभूषण सिंह, सुधीर भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ