Banner

Jhansi: सपा प्रदेश नरेश उत्तम ने भाजपा को बताया बिचौलियों की पार्टी

Jhansi: सपा प्रदेश नरेश उत्तम ने भाजपा को बताया बिचौलियों की पार्टी

Bundelkhand News, jhansi, bhajpa, politics, politician , naresh uttam , bundelkhand24x7


सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि आय दोगुनी करने की बात कहने वाली भाजपा किसानों के साथ घोर अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिचौलियों की पार्टी है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम शुक्रवार को मध्य प्रदेश जा रहे थे। इस दौरान झांसी (Bundelkhand) में कुछ समय के लिए और मीडिया से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिचौलियों की पार्टी है। इस सरकार में उपभोक्ताओं को प्याज 80 रुपये किलो मिल रहा है, जबकि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। बिचौलिये मौज कर रहे हैं। हाल ही में इसी सरकार में टमाटर भी 200 रुपये किलो बिक चुके हैं।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में केंद्र में आने से पहले हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन दस साल में भी भाजपा सरकार दो करोड़ नौकरी नहीं दे पाई है। सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है, जबकि नौजवान मारे-मारे फिर रहे हैं। लेकिन जनता अब भाजपा के इस खेल को समझ चुकी है और जनता ने इसका जवाब घोषी विधानसभा में हुए उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को 44 हजार वोटों के बड़े अंतर से हराकर दिया था। आय दोगुनी करने की बात कहने वाली भाजपा किसानों के साथ घोर अन्याय कर रही है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि साल 2021-22 का गन्ना किसानों का दस हजार करोड़ रुपये बकाया है।

यह भी पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ