Banner

MP Election 2023: शाह और राजनाथ द्वारा चुनावी जीत का मंत्र

MP Election 2023 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ग्वालियर-चंबल अंचल का चुनावी प्रवास तय हो गया है। फिलहाल कांग्रेस के चुनाव प्रचार ने अभी गति नहीं पकड़ी है। अमित शाह शनिवार को अंचल के प्रवास पर रहेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शनिवार को आएंगे। गोहद भिंड व मेहगांव में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

Bundelkhand News, amit shah, election , votes, bundelkhand24x7


ग्वालियर। नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया का चरण पूरे होने के बाद अब दोनों अंचलों में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ना शुरु कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ग्वालियर-चंबल अंचल का चुनावी प्रवास तय हो गया है।

फिलहाल कांग्रेस के चुनाव प्रचार ने अभी गति नहीं पकड़ी है। अमित शाह शनिवार को अंचल के प्रवास पर रहेंगे। शाह इंटक मैदान में आयोजित भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में शाम छह बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और प्रधानमंत्री नौ नवंबर को मुरैना में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शनिवार को आएंगे। गोहद, भिंड व मेहगांव में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। जिले में प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन कार्यक्रम होने के साथ ही भाजपा ने चुनावी सभाओं की तैयारियां शुरु कर दी हैं। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी चार नवंबर को कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नौ नवंबर को मुरैना दौरे पर आने की संभावना जताई जा रही है।

अमित शाह का अंचल का चौथा चुनावी प्रवास

भाजपा के चुनावी रणनीति के चाणक्य माने जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री का चुनाव के सिलसिले में यह चौथा प्रवास है, इससे पहले प्रदेश चुनाव से पहले हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए आए थे। उसके बाद श्योपुर से शुरु हुई भाजपा की पांचवीं जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ के लिए आए थे।

मौसम के कारण श्योपुर जाने की बजाए राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल से वर्चुअली जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए थे और दो दिन पहले ही मंगलवार को अमित शाह ग्वालियर-चंबल अंचल के अपेक्षित कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने के लिए आये थे।

शनिवार को पौहरी व करैरा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे

पार्टी सूत्रों के अनुसार अमित शाह शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे के विशेष विमान से आएंगे। यहां से हैलीकाप्टर से पौहरी व करैरा में चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए जाएंगे।

शिवपुरी से लौटने के बाद शाम छह बजे इंटक मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शाह के रात्रि विश्राम ग्वालियर में करने की संभावना है। अभी उनका अधिकारिक कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

तिवारी व दिग्विजय सिंह भी आएंगें

ग्वालियर-चंबल अंचल में चुनावी दौरे के लिए उत्तर प्रदेश के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी चार नवबंर को आएंगे और नौ नवंबर को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मुरैना आगमन की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल उनका कार्यक्रम अधिकारिक रूप से तय नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ