Banner

Sagar election Result: भाजपा ने आठ में से सात सीटें जीतीं

MP Election Result 2023: सागर में भाजपा ने 2003 का प्रदर्शन दोहराया, भाजपा ने आठ में से सात सीटें जीतीं

Bundelkhand News, sagar, elections,l bhajpa, bjp, congress, political part, bundelkhand 24x7


सागर, जिले की आठों विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम आ गए हैं। भाजपा ने इस बार वर्ष 2003 जैसा ही प्रदर्शन किया, जब भाजपा ने उमा भारती के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत हासिल किया था। इस बार सागर जिले की आठ विधानसभा सीटों में से सात पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया। वहीं एक विस सीट बीना कांग्रेस के खाते में गई है।

यह बीना सीट वही है, जहां चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं रिफाइनरी में आयोजित सभा को संबोधित करने आए थे। ऐसा माना जा रहा है कि स्थानीय विधायक व भाजपा प्रत्याशी महेश राय का जनता की बीच विरोध था। अपने बयानों को लेकर भी महेश राय अक्सर सुर्खियों में रहे।

वहीं सागर के तीनों कैबिनट मंत्रियों ने अपनी-अपनी सीटें जीत लीं। रहली से भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव ने लगातार 9वीं बार रिकार्ड 72800 मतों से जीत दर्ज की। वहीं खुरई से भाजपा प्रत्याशी व भूपेंद्र सिंह ने भी कांग्रेस प्रत्याशी रक्षा राजपूत को बड़े अंतर से हराया। सुरखी से भाजपा प्रत्याशी व राजस्व एवं परिवहन मंत्री कांटे की टक्कर के बीच चुनाव जीते। यहां कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा उनसे अधिकांश राउंड में आगे रहे। अंतिम तीन राउंड में गोविंद सिंह ने बढ़त बनाकर सुरखी का चुनाव 2143 मतों से जीत लिया।

नरयावली में भाजपा के प्रत्याशी ने प्रदीप लारिया ने लगातार चौथी बार जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के सुरेंद्र चौधरी को 14,449 वोट से हराया है। बंडा में वीरेंद्र लोधी ने कांग्रेस के तरवर सिंह को 34,751 वोट से हराया है। वहीं देवरी में भाजपा प्रत्याशी बृजबिहारी पटेरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मंत्री हर्ष यादव को 28 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीत गए हैं। सागर से भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र जैन ने कांग्रेस प्रत्याशी व अपने छोटे भाई सुनील जैन की पत्नी को 15 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। बीना से भाजपा प्रत्याशी व दो बार के विधायक महेश राय 6 हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गए हैं। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला सप्रे ने जीत हासिल की है। निर्मला सप्रे इससे पहले भी विधायक पद का चुनाव लड़ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ