Banner

Banda: Mardnaka के वार्ड-11 में सभासद पद के लिए कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न हुए उपचुनाव।

 नगर पालिका बांदा में मर्दनाका के वार्ड-11 में सभासद के निधन के बाद सोमवार को उप चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच कराए गए। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में शाम पांच बजे तक 55.48 प्रतिशत वोट पड़े।



मर्दननाका में सभासद के निधन के बाद  सभासद पद के लिए हुए उप चुनाव  राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय मे मतदान कराए गए। चार मतदान बूथों में पीठासीन अधिकारियों की अगुवाई में चार पोलिंग पार्टियों ने मतदान कराया। वार्ड में कुल 3634 मतदाता हैं। इनमें 1918 पुरुष और 1716 महिला मतदाता शामिल हैं।

सोमवार को कुल 2016 मतदाताओं ने वोट डाले। इनमें 1109 महिलाएं और 907 पुरुष शामिल रहे। पांच बजे तक कुल 55.48 प्रतिशत मतदान हुआ। अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में मतपेटियां शील कर नगर पालिका बांदा  के डबललॉक में रखवाई गई हैं। मतपेटियों की सुरक्षा में चार पुलिस कर्मियों को लगाया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ