देश में 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹993 की भारी बढ़ोतरी कर दी है।
नई कीमत लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर अब ₹3,071.50 का हो गया है, जो पहले ₹2,078.50 के आसपास था।
हालांकि आम लोगों को फिलहाल राहत मिली है, क्योंकि घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में यह सिलेंडर अभी भी लगभग ₹913 पर स्थिर है।
यह लगातार तीसरी बार है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे पहले मार्च और अप्रैल में भी कीमतों में इजाफा हुआ था।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग जैसे कारोबार पर पड़ेगा, जिससे बाहर खाने-पीने की चीजें महंगी हो सकती हैं।
कीमतों में यह उछाल वैश्विक स्तर पर बढ़ती तेल कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण आया है, जिससे ऊर्जा बाजार पर दबाव बना हुआ है।
0 टिप्पणियाँ