Orai News: रेलवे ने किया पांच स्पेशल ट्रेनों का संचालन

उरई: रेलवे ने झांसी कानपुर रेलखंड पर पांच स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इससे होली और ईद पर घर आने जाने में यात्रियों को सहूलियत होगी।

झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को त्योहार पर घर पहुंचने के लिए रेलवे ने इस रेलखंड पर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन कर सुविधा प्रदान की है। जिसमें गोरखपुर से महबूबनगर जाने वाली ट्रेन नंबर 05303-04 का संचालन 9 मार्च से 31 मार्च तक करने का निर्णय लिया गया है। जो गोरखपुर से प्रत्येक रविवार को चलकर उरई दोपहर 4:40 बजे पहुंचेगी। महबूबनगर से प्रत्येक सोमवार को चलकर उरई अपने रात 3.38 बजे पहुंचेगी।

इसके अलावा गोरखपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 05325-26 का संचालन 11 मार्च से 24 मार्च के बीच होगा। यह ट्रेन गोरखपुर से प्रत्येक मंगलवार शनिवार को चलकर उरई सुबह 7:18 बजे आएगी। वही मुंबई से प्रत्येक गुरुवार सोमवार को संचालित होकर उरई अपने निर्धारित समय सुबह 6:28 बजे आएगी। बेंगलुरु से गोरखपुर के बीच ट्रेन नंबर 06529-30 का संचालन 10 मार्च 17 मार्च को होगा। जो उरई अपने निर्धारित समय दोपहर 4:10 बजे पहुंचेगी।

गोरखपुर से इस ट्रेन का संचालन 14 और 21 मार्च में होगा। जो उरई अपने निर्धारित समय सुबह 8:03 बजे पहुंचेगी। मुंबई से कटिहार बिहार जाने वाली ट्रेन नंबर 09189-90 का संचालन 8 मार्च से एक अप्रैल तक संचालन करने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन मुंबई से प्रत्येक शनिवार को चलकर उरई अपने निर्धारित समय सुबह 9.38 बजे आएगी। वहीं कटिहार बिहार से प्रत्येक मंगलवार को चलकर उरई अपने निर्धारित समय रात नौ बजे पहुंचेगी।

सूबेदारगंज से सिकंदराबाद जाने वाली ट्रेन नंबर 04121-22 का संचालन 13 मार्च से 29 मार्च तक किया जाएगा। यह ट्रेन सूबेदारगंज से प्रत्येक गुरुवार को चलकर उरई होती हुई सिकंदराबाद पहुंचेगी। सिकंदराबाद से प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी जो उरई होती हुई सूबेदारगंज को जाएगी। इन ट्रेनों के संचालन होने से होली और ईद में आने जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। वह त्योहारों पर अपने-अपने घरों पर आ जा सकेंगे।

अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें: Bundelkhand24x7

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ