महोबा: उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल की ओर से चित्रकूट धाम कर्वी में होने वाले चैत्र अमावस्या मेले के लिए दो मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही झांसी-बांदा मेमू ट्रेन को चित्रकूट धाम कर्मी तक बढ़ाया गया है।
उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चित्रकूट धाम कर्वी तक मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। 28 से 30 मार्च तक झांसी से चित्रकूट धाम कर्वी के लिए ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन झांसी स्टेशन से सुबह 10.10 बजे रवाना होगी। बेलाताल, कुलपहाड़ होते हुए महोबा स्टेशन पर डेढ़ बजे आएगी। शाम 5.45 बजे कर्वी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से शाम 7.25 बजे चलेगी और रात एक बजे झांसी पहुंचेगी।
दूसरी ट्रेन झांसी स्टेशन से रात 8.10 बजे चलेगी। महोबा स्टेशन पर रात 11.40 बजे आएगी। कर्वी सुबह 3.5 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से सुबह 4.40 बजे चलेगी और झांसी 11.10 बजे पहुंचेगी है। इसके साथ ही झांसी-बांदा मेमू को चित्रकूट धाम कर्वी तक चलाया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें: Bundelkhand24x7
0 टिप्पणियाँ