Jalaun News: गर्मी में यात्रियों के लिए दो स्पेशल ट्रेनें संचालित

झांसी-कानपुर रेलखंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए ग्रीष्मकालीन स्पेशल पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होगा। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक का संचालन गुरुवार यानी 3 अप्रैल शुरू भी हो गया। दूसरी ट्रेन का संचालन 6 अप्रैल से होगा।

उन्होंने बताया इस रेलखंड पर ग्वालियर से बरौनी जाने वाली क्लोन छपरा मेल नंबर 04137-38 का संचालन 6 अप्रैल से 30 जून तक किया जाएगा। जो ग्वालियर से प्रत्येक रविवार और बुधवार को संचालित होगी। यह ट्रेन ग्वालियर से सुबह 7:10 बजे चलकर उरई अपने निर्धारित समय सुबह 11:43 बजे पहुंचेगी। ट्रेन कालपी, पुखरायां गोविंदपुरी के रास्ते प्रयागराज, बनारस होती हुई बरौनी पहुंचेगी। बरौनी से प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को संचालित होकर बनारस, प्रयागराज, गोविंदपुरी के रास्ते उरई अपने निर्धारित समय सुबह 5:16 बजे पहुंचेगी।

इसके अलावा सूबेदारगंज से चर्लपरली ट्रेन नंबर 04121-22 के फेरों में बढ़ोतरी की गई है। ट्रेन का संचालन 3 अप्रैल से 31 मई तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन सूबेदारगंज से प्रत्येक गुरुवार को संचालित होकर उरई शाम अपने निर्धारित समय 7:58 बजे पहुंचेगी। वहीं चर्लपरली से प्रत्येक शनिवार को संचालित होकर उरई अपने निर्धारित समय सुबह के 4:38 बजे पहुंचेगी। इन ट्रेनों की चलने से गर्मी के मौसम में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें: Bundelkhand24x7

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ