बुंदेलखंड में एक गरीब पंचर बनाने वाले की बेटी आरती वर्मा ने बालों से पेंटिंग बनाकर नाम रोशन किया है। उसने योगी आदित्यनाथ, नरेंद्र मोदी जैसे हस्तियों की पेंटिंग बनाई। आरती ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और फोर्ब्स ने उसे सम्मानित किया। आर्थिक दिक्कतों के कारण उसकी पढ़ाई रुक गई थी, पर एक स्कूल प्रिंसिपल ने उसकी मदद की।
वीरभूमि बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में चरखारी रोड नई बस्ती निवासी खेमचन्द्र वर्मा साइकिल की दुकान किए है। ये पंचर बनाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते है। इनकी बेटी आरती ने जालौन जिले के उरई से डीएलएड की पढ़ाई कर रही है। आरती ने आर्थिक संकट के बावजूद बचपन से कला के क्षेत्र में नाम रोशन करने का मन बनाया था। इसीलिए नया कुछ करने के लिए वह हमेशा आगे रहती थी। आरती ने पिछले पांच सालों के अंदर 150 से ज्यादा पेंटिंग बालों से बनाई है, जिसे देख आम और खास लोग दंग रह गए।
पढ़ाई आर्थिक दिक्कतों के कारण रुकी
राठ कस्बे में संचालित एक बालिका स्कूल की प्रिंसिपल कल्पना शर्मा ने इस गरीब की बेटी की पेंटिंग को देख बड़ी मदद की है। प्रिंसिपल का कहना है कि सात साल पहले इंटरमीडिएट की पढ़ाई की, लेकिन आगे की पढ़ाई आर्थिक दिक्कतों के कारण रुक गई थी। अचानक आरती के मन में अपने ही बालों से पेंटिंग बनाने की बात कही तो उसे इसके लिए हर स्तर पर मदद रकी गई।
आरती वर्मा ने सरकारी योजनाओं से लेकर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित तमाम पेटिंग बनाकर क्षेत्र के लोगों को हैरत में डाल दिया। उसने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए लगातार बालों से नामीगिरामी हस्तियों की पेंटिंग बनाकर इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड वालों से संपर्क भी किया, जिसके बाद उसकी पेटिंग को विश्व स्तर पर खूब सराहा गया।
साभार : नवभारत टाइम्स

0 टिप्पणियाँ