ललितपुर: राजघाट-माताटीला बांध के गेट खोलकर छोड़ा गया पानी, बेतवा नदी उफान पर; चंदेरी मार्ग का पुल डूबा

बेतवा नदी उफान पर पहुंच गई है। राजघाट और माताटीला बांध के गेट खोलकर तीन-तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। सिंचाई विभाग ने अलर्ट जारी किया है।


बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने पर राजघाट बांध में पानी की आवक बढ़ गई और जलस्तर बढ़ने लगा। जलस्तर को निर्धारित करने के लिए बुधवार की सुबह बांध के 16 गेट खोलकर 3,23,554 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना शुरू किया। जिससे निचले क्षेत्र में बेतवा नदी उफान पर पहुंच गई। 

सिंचाई विभाग ने अलर्ट घोषित किया। ललितपुर से मध्यप्रदेश के चंदेरी जाने वाला सड़क मार्ग का पुल डूब गया और भारी वाहनों की आवाजाही थम गई। छोटे व हल्के वाहन राजघाट बांध के ऊपर से निकल रहे है। सुरक्षा के लिए बांध के पास पुलिस तैनात है।

उधर, राजघाट बांध के गेट खुलने पर निचले क्षेत्र में निर्मित माताटीला बांध के 21 गेट खोलकर 3,60,000 क्यूसेक पानी की निकासी की जाने लगी। सिचाई विभाग ने लोगों से नदी के किनारे से दूर रहने की अपील की है।

साभार : अमर उजाला

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ