महोबा, राजधानी लखनऊ में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन इंडिया की ओर से आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में महोबा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। सेल्फ डिफेंस अकादमी महोबा के सात खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल जीते।
कराटे चैंपियनशिप में राजस्थान, पंजाब, पश्चिम बंगाल, झारखंड, गोवा आदि प्रदेशों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में महोबा के 10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें सात ने मेडल हासिल किए। प्रतियोगिता में महोबा की खिलाड़ी शिवांगी को बेहतर प्रदर्शन करने पर गोल्ड मेडल मिला जबकि मान्या, विदुषी और भूमि ने सिल्वर मेडल हासिल किए। वहीं अहाना, अर्चिता व एंजेल को ब्रांज मेडल मिले। इन खिलाड़ियों ने कराटे प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। जिला सचिव पवन आर्य, कोच हिमांशी विश्वकर्मा व टीम प्रबंधक आयुषी ताम्रकार आदि ने महोबा के प्रतिभावान खिलाड़ियों की सराहना की।
साभार : अमर उजाला

0 टिप्पणियाँ