सागर में गुरुवार को भी रुक-रुक कर झमाझम बारिश का दौर जारी रहा.वहीं नदी की बाढ़ में फंसने से पांच लोगों का रेस्क्यू किया गया तो मौसम विभाग ने 3 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
हासिल खेड़ी गांव में एक परिवार बेतवा नदी के पानी में फंस गया, जिसे बचाने के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया. करीब 4 घंटे बाद रेस्क्यू कर परिवार को सुरक्षित निकाला.
मड़वा गांव में नदी का पानी खेतों में घुसने की वजह से पति और पत्नी यहां पर फंस गई थीं, जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम ने इन पति-पत्नी का रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला.
सागर के कई इलाके पिछले चार दिन में बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए हैं. इससे सैकड़ो एकड़ की फसल पानी में डूबी रही. कई लोगों के घरों में रखी सामग्री खराब हो गई दर्जनों गांव के लोगों को राहत कैंप में पहुंचाया गया.
भारी बाढ़ और बारिश की वजह से हुए नुकसान को लेकर सागर सांसद में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नुकसान का सर्वे करा कर जनता की मदद करने की मांग की है. मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि भी जनता के साथ खड़े हैं. हर तरह की मदद के लिए सरकार तैयार है.
मौसम विभाग के अनुसार, इस सीजन में अब तक जिले में सामान्य से 54 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, लेकिन वहीं शहर की बात करें तो पिछले साल की तुलना में इस सीजन में 167.4 मिमी कम बारिश हुई है.
पिछले साल 31 जुलाई तक शहर में कुल 785.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि इस साल अब तक 618.3 मिमी हुई है. अभी अगले चार दिन तक जिले में भारी बारिश हो सकती है, जिसको लेकर 3 अगस्त तक मौसम विभाग ने जिले में यलो अलर्ट जारी किया है.
इधर, जिला प्रशासन ने अपील जारी की कि लोग सेल्फी के चक्कर में किसी भी नदी झरना या जोखिम भरे स्थान पर न जाएं, जो उनके लिए मुश्किल बन जाए साथ ही जो पुल पुलिया पर पानी है वह भी किसी भी स्थिति में पार ना करें.
इधर, भयंकर बारिश होने की वजह से जो फसले बची हुई है उनमें कीटों का प्रकोप देखा जाने लगा है. कृषि विभाग ने एडवाइजरी जारी कर किसानों से अपनी फसलों की निगरानी करने के लिए कहा है.
साभार : न्यूज़ 18
.jpg)
0 टिप्पणियाँ