महोबा। श्रावण मास के अंतिम सप्ताह में बुधवार को शहर के रामकुंड तीर्थ से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा में भक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान भगवान भोले के जयकारे गूंजते रहे।
कांवड़ यात्रा में रामकुंड से शुरू होकर बंधानवार्ड, शेखनपुरा, टिकरी, ढलैतनपुरा, जारीगंज, सुभाष चौक, मगरियापुरा होते हुए शिवमंदिर पहुंची। यहां भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। यात्रा में महिलाएं पीले वस्त्र धारण किए हुई थीं। भक्तों ने कांवड़ियों पर फूल बरसाते हुए जलपान कराया। इस मौके पर पुजारी शिवकिशोर पांडेय, तारा पाटकर, चंद्रशेखर अनुरागी, वीरू, संजीव सेन समेत सैकड़ों भक्त शामिल रहे।
साभार : अमर उजाला

0 टिप्पणियाँ