
पीताम्बरा पीठ, मध्य प्रदेश के दतिया शहर में स्थित एक शक्तिशाली और रहस्यमयी ऊर्जा से भरपूर शक्तिपीठ है, जो तांत्रिक उपासना का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यह मंदिर देवी पीताम्बरा (मां बगलामुखी) को समर्पित है, जिन्हें दस महाविद्याओं में से एक माना जाता है। मां पीताम्बरा को राजसत्ता की देवी भी कहा जाता है , इन्हें शत्रु नाश और युद्ध में विजय तथा संकटों से मुक्ति के लिए इनकी विशेष रूप से पूजा की जाती है। मंदिर परिसर में मां पीताम्बरा के साथ-साथ खंडेश्वर महादेव और मां धूमावती के भी दर्शन होते हैं, जो इस स्थान को और भी आध्यात्मिक तथा शक्तिशाली बनाते हैं। यह पीठ केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि साधना, शक्ति और रहस्य का अद्वितीय संगम है।
अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें: Bundelkhand24x7
0 टिप्पणियाँ