ललितपुर। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जनपद के 11 अशासकीय विद्यालयों का जीर्णोद्धार करने के तैयार किए गए प्रस्ताव पर तहसील स्तर पर गठित टीम प्रस्तावित निर्माण कार्यों का स्थलीय सत्यापन कर रही है। सत्यापन की रिपोर्ट जिलाधिकारी के समक्ष प्रेषित की जाएगी। इसके बाद इसे शासन स्तर पर भेजा जाएगा।
जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद अंतर्गत 128 विद्यालय संचालित हैं। जिसमें 39 राजकीय विद्यालय, 11 अशासकीय सहायता प्राप्त और 78 मान्यता प्राप्त वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। इनमें करीब 30-40 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालयों में सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था करने के लिए शासन के द्वारा कई कार्य कराए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक प्रोजेक्ट अलंकार भी शामिल है। इसके तहत विद्यालयों का साैंदर्यीकरण, जीर्णोंद्धार सहित अन्य कार्य कराए जाते हैं। जनपद के 11 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का कार्य प्रोजेक्ट अलंकार के तहत कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था। इस प्रस्ताव में दर्ज कार्यों का स्थलीय सत्यापन करने के लिए प्रत्येक तहसील स्तर पर एसडीएम के नेतृत्व में जांच टीम बनाई गई थी। यह टीम इन विद्यालयों का स्थलीय सत्यापन करने का काम करने में जुटी हुई है। यह टीम प्रस्तावित कार्यों का सत्यापन करने के बाद रिपोर्ट डीएम के समक्ष प्रेषित करेंगे। जिसके बाद इस रिपोर्ट को शासन स्तर पर भेजा जाएगा। डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि तहसील स्तर पर गठित टीम प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय सत्यापन कर रही है। उनके द्वारा रिपोर्ट डीएम के समक्ष प्रेषित की जाएगी।
साभार : अमर उजाला

0 टिप्पणियाँ