महोबा। बारिश से नष्ट हुईं फसलों के सर्वे का काम तीन दिन के अंदर पूरा किया जाएगा। डीएम गजल भारद्वाज ने निर्देश जारी किए हैं। डीएम के निर्देश पर राजस्व, कृषि विभाग और इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी खेतों में सर्वे कार्य करेंगे। इसके बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे।
टीम बारिश से चलते असफल बुआई से प्रभावित ग्राम पंचायतों में फसल आच्छादन और फसल क्षति का आकलन कर संयुक्त सर्वेक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी। साथ ही सभी तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की टीम गठित करते हुए फसल बीमा कराने वालों के अतिरिक्त प्रभवित अन्य किसानों को दैवी आपदा के तहत वर्षा, अति वर्षा से हुई फसल क्षति के आकलन के लिए सर्वे करेंगी। सर्वे के बाद नुकसान की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। धनराशि आते ही किसानोंं को क्षतिपूर्ति का लाभ मिलेगा।
साभार : अमर उजाला

0 टिप्पणियाँ