महोबा। सीसीटीएनएस योजना की प्रगति को लेकर मुख्यालय तकनीकी सेवाओं की ओर से माह जुलाई 2025 के डाटा के अनुसार जनपदों की रैंकिंग जारी की गई है। लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर जारी प्रदेश स्तरीय सीसीटीएनएस रैंकिग में जनपद महोबा पुलिस को 100 फीसदी अंकों के साथ एक बार फिर से प्रथम स्थान मिला है।
अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं मुख्यालय लखनऊ नवीन अरोरा ने इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह और सीसीटीएनएस डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर (डीसी) का कार्य देख रहे कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी रहमान रशीद को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाने में सहयोग करने पर प्रशंसा की। सीसीटीएनएस के माध्यम से किसी भी अपराध से जुड़ी हुई रिपोर्ट के साथ ही प्रकरण किस स्थिति में है, कितने आरोपी गिरफ्तार हुए, पुलिस मामले में किस स्तर पर विवेचना कर रही है आदि जानकारी व चालान पेश होने तक की हर गतिविधि को साॅफ्टवेयर में ऑनलाइन किया जाता है। अच्छी फीडिंग और मॉनिटरिंग के आधार पर महोबा पुलिस को तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
साभार : अमर उजाला

0 टिप्पणियाँ