PM Modi Gwalior visit with Fiji President: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फिजी के राष्ट्रपति नैकामा लालाबालावू 25 अगस्त मध्य प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी और फिजी के राष्ट्रपित नैकामा के बीच 25 अगस्त को ग्वालियर में एक महत्वपूर्ण बैटक होगी. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है. दोनों नेता ग्वालियर में करीब दो घंटे तक एक साथ रहेंगे. पीएम मोदी और फिजी राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है.
जानिए पूरा कार्यक्रम
संभावित कार्यक्रम के जानकरी के मुतबाकि, पीएम मोदी और फिजी के राष्ट्रपति नैकामा लालाबलावू 25 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे. बताया जा रहा है कि दोनों नेता ग्वालियर का किला और तानसेन के मकबरे पर जा सकते हैं. पीएम मोदी और फिजी के राष्ट्रपति नैकामा के बीच रणनीतिक और व्यापारिक संबंधों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. इस दौराना दोनों देश के बीच कई अहम समझौतों को लेकर भी बातचीत हो सकती है. हालांकि, ये अभी संभावित कार्यक्रम है, आधिकारिक कार्यक्रम एक दो दिन में जारी होने की संभावना है.
फिजी और भारत का रिश्ता
गौरतलब है कि फिजी दक्षिण प्रशांत महासागर का प्रमुख द्वीप है. यहां पर भारतीय मूल की आबादी तकरीबन 37 प्रतिशत है. फिजी में हिंदी-भोजपुरी जैसी भाषाओं के साथ लगभग सभी भारतीय त्यौहार मनाया जाता है. यही नहीं त्यौहार के साथ-साथ वहां पर भारतीय भोजन भी प्रचलित है. फिजी और भारत के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं. ऐसे में आने वाले टाइम में कृषि, आईटी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित दूसरे क्षेत्रों में निवेश को लेकर बढ़ावा मिल सकता है.
साभार : ज़ी न्यूज़

0 टिप्पणियाँ