Banda : मंदाकिनी पुल जर्जर, ओवरब्रिज की सड़क पर गड्ढे

शहर से बेड़ी पुलिया जाने वाले हाईवे पर मंदाकिनी नदी में बना पुल जर्जर हो गया है। कुछ ऐसा ही हाल शहर के पहाड़ी राजापुर मार्ग पर बने ओवरब्रिज का है। इसकी सड़क में भी कई जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी करनी पड़ती है। इस पुल से होकर प्रतिदिन जनपद सहित कई जनपदों के लोगों का आना जाना है। सुधार कार्य कराने के लिए रेलवे, लोकनिर्माण विभाग व नगर पालिका एक दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं।

जनपद व बांदा जिले को जाने वाले झांसी मिर्जापुर हाईवे पर मंदाकिनी नदी में बना पुल कई सालों से जर्जर है। दस साल पहले ही बना ओवरब्रिज की सड़क का भी यही हाल हो गया है। दिनरात अधिकारी भी इसी से गुजरते हैं, लेकिन जर्जर सड़क किसी को दिखाई नहीं पड़ रही है। अमावस्या पर भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु इनमें से गुजरते हैं।स्थानीय नीरज केसरवानी व छेदीलाल यादव ने बताया कि अब तो ओवरब्रिज की सड़क भी खस्ताहाल हो रही है।

कई जगहों पर गड्ढे बढ़ रहे हैं। मंदाकिनी पुल जर्जर हो रहा है।दीवारों मेंदरारे हैं। छोटे पेड पौधे भी दीवारों में लगे हैं। प्रतिदिन बांदा, हमीरपुर, महोबा, कानपुर जिले के लोगों का भी आवागमन होता है। धर्मनगरी के भगवान कामतानाथ के दर्शन व परिक्रमा के लिए जाते हैं। भादो माह की अमावस्या पर जनपद सहित पूरे प्रदेश के श्रद्धालु मंदाकिनी में स्नान कर भगवान कामतनाथ के दर्शन के लिए आएगें। इसके बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। राहगीरों को जान खतरा भी बना रहता है। दो पहिया सवारों का सबसे अधिक खतरा रहता है।

लोकनिर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी लेकिन ओवरब्रिज में जहां सड़क ज्यादा खराब है वह रेलवे के हिस्से में आता है। नगर पालिका के ईओ लालजी यादव भी कहते हैं कि मंदाकिनी पुल व ओवरब्रिज के खराब वाले स्थान का काम उनके विभाग के पास नहीं है। इसके बाद भी जहां जरुरत होती है वहां पालिका द्वारा सुधार कार्य कराया जाता है। रेलवे विभाग पीडब्ल्यूआई अरविंद यादव ने कहा कि ओवरब्रिज में जहां सड़क टूटी या खराब है वह उनके विभाग के नियंत्रण में नहीं है।

साभार : अमर उजाला

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ