चित्रकूट। एक तरफ अमेरिका के टैरिफ को लेकर उद्यमियों में ऊहापोह है। वहीं, जीएसटी के स्लैब में बदलाव होने की संभावना से खुश भी हैं। इससे व्यापारियों को काफी राहत मिल सकती है। वर्तमान में चल रहे टैक्स के चार स्लैब 5,12,18 व 28 प्रतिशत हैं। इसमें सुधार की बात की जार ही है उससे यह दो स्लैब 5 व 18 प्रतिशत रहेगा। इससे आमजन को महंगाई से काफी राहत मिलेगी।वहीं, व्यापारियों का टैक्स पेड के लिए भागदौड़ व माथापच्ची से काफी राहत मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को जीएसटी की चार की जगह दो स्लैब रखने की घोषणा की है। हालांकि अभी यह लागू नहीं हुआ है। जानकार इसे सितंबर माह से शुरू होने की बात कर रहे हैं। व्यापारी व टैक्स के जानकारों का मानना है कि इससे दैनिक उपभोग की सामग्री सस्ती होगी। कई खाद्य की सामग्री 12 व 18 प्रतिशत जीएसटी स्लैब में शामिल हैं।
इनमें 12 से घटकर होगा 5 प्रतिशत टैक्स
कर अधिवक्ता पियूष गोयल के अनुसार खाद्य सामग्री, दैनिक उपयोग की वस्तुएं, कुछ दवाएं, पेपर, कुछ मोबाइल, कंप्यूटर, एक हजार से ज्यादा कीमत वाले कपड़े और 500 से एक हजार तक के जूतों के टैक्स में राहत होगी।
इनमें 28 से 18 प्रतिशत होगा टैक्स
सीमेंट, कार, काॅस्टमेटिक, चॉकलेट, टीवी फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी, रबड़ टायर, प्रिंटर व प्लास्टिक प्रोडक्ट।
साभार : अमर उजाला

0 टिप्पणियाँ