Lalitpur: धौर्रा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी झेलम एक्सप्रेस, खुशी से ट्रेन के इंजन पर चढ़ गए ग्रामीण, ली सेल्फी

ट्रेन के ठहराव होने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों काे लगी ढोल-नगाड़ों  के साथ बड़ी संख्या में स्टेशन पहुंच गए और जश्न मनाने लगे। यही नहीं ग्रामीण इंजन पर चढ़ गए। 


धौर्रा रेलवे स्टेशन पर बुधवार से झेलम एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया है। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने झेलम एक्सप्रेस के ठहराव पर रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 

पहली बार सुबह 11.49 बजे स्टेशन पर झेलम एक्सप्रेस के ठहराव होने पर पूरा गांव और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण रेलवे स्टेशन पहुंचे। ग्रामीणों ने ट्रेन की ठहराव होने पर स्टेशन पर ढोल नगाड़ों की धुन पर जश्न मनाया। यहां तक की इस खुशी में काफी संख्या में लोग ट्रेन के इंजन पर चढ़कर सेल्फी लेते नजर आए। बुधवार को यहां डाउन रूट की ही झेलम एक्सप्रेस का ठहराव किया गया। जबकि अप रूट की ट्रेन बुधवार को निरस्त रही। जिसके चलते अगले दिन से दोनों तरफ से झेलम एक्सप्रेस का ठहराव नियमित रूप से होगा।

साभार : अमर उजाला


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ