Sagar Weather: झमाझम बारिश में होगी बप्पा की विदाई, 2 दिन भारी वर्षा का अलर्ट, नदियां उफान पर, कई रास्ते बंद

सागर में दूसरे दिन भी सुनार नदी धसान नदी और बीना नदी कहीं-कहीं पर उफान पर है, जिसकी वजह से पुल के ऊपर से पानी बह रहा है और रास्ते बंद चल रहे हैं. 



रहली और सहजपुर मार्ग में नदी पर बना छोटा पुल क्षतिग्रस्त होने की वजह से इसे बंद कर दिया गया है. बंडा और बहरोल मार्ग में पुल के ऊपर से पानी होने की वजह से यहां बहरौल थाना की पुलिस तैनात है. खुरई और विदिशा के बीच में पढ़ने वाला पठारी का पुल भी पानी में डूबा हुआ है.

स्थानीय मौसम विशेषज्ञ से मिली जानकारी के अनुसार, अगले दो दिन और ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है. लो प्रेशर का एरिया जहां ज्यादा बनेगा वहां भारी बारिश हो सकती है. डेढ़ से 4 इंच तक बारिश होने की संभावना है.

सागर जिले में औसत बारिश की बात की जाए तो आंकड़ा 42 इंच पर पहुंच गया है. अब महज 6 इंच बारिश की और जरूरत है, जबकि सितंबर के महीने में 10 इंच तक बारिश हो जाती है. इस लिहाज से बारिश का कोटा पूरा हो जाएगा. हालांकि 15 सितंबर के बाद बारिश तेज बारिश होने की संभावना है. 

गुरुवार को सुबह बारिश के बाद अचानक मौसम साफ हो गया और दोपहर तक तेज धूप भरी गर्मी ने परेशान कर दिया. 4 बजे के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली और आसमान काले बादल छा गया. इसके बाद तेज बारिश शुरू हुई और 35 से 40 मिनट में ही आधा इंच से ज्यादा भारिश दर्ज की गई.

जब तक बारिश हो रही है, तब तक लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. बारिश का दौर थमते ही गर्मी और उमस का सिलसिला शुरू हो जाएगा. हालांकि जहां-जहां पर निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा. वहां पर हल्की बारिश होती रहेगी

अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की झमाझम बारिश में विदाई होगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को रुक-रुक कर हल्की बारिश देखने को मिलती रहेगी. लो प्रेशर एरिया ज्यादा बनने से तेज बारिश भी हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार कुल 22.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिसमें 16.3 मिमी गुरुवार शाम को हुई. इसके साथ शहर में अब तक कुल बारिश का आंकड़ा 896.3 मिमी पर पहुंच गया है.

साभार : न्यूज़ 18

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ