छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को “विकसित भारत बिल्डथॉन” से जोड़ा जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों में नवाचार, समस्या समाधान और रचनात्मकता की भावना को प्रोत्साहित करना है।
यह कार्यक्रम 13 अक्तूबर को जिले के सभी विद्यालयों में एक साथ आयोजित किया जाएगा, जहां छात्र अपने विचारों और प्रोजेक्ट्स के ज़रिए देश के विकास में योगदान देने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।
शासन की ओर से इस पहल का उद्देश्य शिक्षण व्यवस्था को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर, विद्यार्थियों को विचारशील नागरिक के रूप में तैयार करना है। इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि हर विद्यालय में बिल्डथॉन का आयोजन सफलतापूर्वक हो सके।
यह पहल न केवल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाएगी, बल्कि छात्रों में नए भारत के निर्माण की सोच को भी मजबूत करेगी। ललितपुर के युवा मंथन के इस अभियान के माध्यम से अब विकसित भारत की कहानी खुद लिखेंगे।

0 टिप्पणियाँ