बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। इसी कड़ी में ग्राम शहब्दा में आज लेखपाल और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने खेतों का सर्वे किया। मौके पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण भी मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा।
बताया जा रहा है कि एक्सप्रेसवे के नजदीक होने के कारण कई जमीनों का क्षेत्रफल (रकबा) हेक्टेयर में दर्ज किया जा रहा है, जिससे उनकी वैल्यू पर भी असर पड़ सकता है। यह सर्वे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए जरूरी भूमि अधिग्रहण का अहम हिस्सा है।
सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जमीनों का सत्यापन जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि परियोजना समय पर पूरी हो सके और क्षेत्र के विकास को गति मिल सके।

0 टिप्पणियाँ