ललितपुर: ललितपुर जिले के लिए गर्व की खबर है। यहां के दो होनहार खिलाड़ी राघवेंद्र राजपूत और अभय पस्तोर का चयन थाईलैंड में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय 3 ए साइड वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए किया गया है।
दोनों खिलाड़ियों ने पुडुचेरी में आयोजित राष्ट्रीय 3 ए साइड वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2026 में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी टीम को तीसरा स्थान दिलाया था। उनके इसी बेहतरीन खेल के आधार पर अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।
राघवेंद्र राजपूत (निवासी मड़ावरा) और अभय पस्तोर (निवासी अर्जुन खिरिया) की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों, कोच और स्थानीय लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और इसे क्षेत्र के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।
लोगों को उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और ललितपुर का नाम रोशन करेंगे, साथ ही अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे।
0 टिप्पणियाँ