Banner

बिना Madhya Pradesh के Bundelkhand State का कोई औचित्य नहीं - Raja Bundela


आज गेहूं खरीद का अंतिम दिन, बिना टोकन के भी होगी खरीद

झांसी। रबी सीजन के लिए सरकारी गेहूं खरीद का आज आखिरी दिन होगा। आखिरी दिन होने के चलते किसान आज बिना टोकन के लिए भी क्रय केंद्र में जाकर गेहूं बेच सकेंगे। हालांकि अधिकतम 50 क्विंटल गेहूं ही बेच सकेंगे।

Chitrakoot: अफसरों की लापरवाही की भेंट चढ़ा पौराणिक स्थल

35 में से 12 प्रकोष्ठ गठित, ऐसे चुनावी मैदान में कूदेगी कांग्रेस?

झांसी। कांग्रेस कई दशकों से प्रदेश में सत्ता का स्वाद नहीं चख सकी है। हाल ये है कि यूपी में कांग्रेस का संगठन हाशिये पर चला गया है। अब प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी के बड़े नेता प्रदेश की सत्ता में वापसी के दावे कर रहे हैं मगर संगठन स्तर पर पार्टी बेहद कमजोर नजर आ रही है। हाल ये है कि 35 में से 13 प्रकोष्ठों का ही गठन हो पाया है। इसमें पांच प्रकोष्ठ सिर्फ जिला स्तर पर ही गठित हैं, शहर में नहीं हैं। युवाओं पर फोकस करने की बात कहने वाली पार्टी ने झांसी में युवा कांग्रेस प्रकोष्ठ का भी गठन नहीं किया है।

संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता 

चित्रकूट। मुख्यालय के करवरिया गेस्ट हाउस में सोमवार को कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व बुंदेलखंड प्रभारी प्रदीप नरवाल और प्रदेश सचिव संजय तिवारी ने पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया। राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर कहा कि जिले का संगठनात्मक ढांचा मजबूत किया जाए। एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करें। प्रदेश सचिव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी नीतियों पर खरा उतर रही है। जनता के बीच जाकर कांग्रेस से जोड़ने का बूथ स्तर तक प्रयास किया जाए

रोजाना करें योग, शरीर होगा निरोग

चित्रकूट/मानिकपुर/खोही/राजापुर। जिले भर में 21 जून विश्व योग दिवस पर योग कर लोगों ने एक दूसरे को निरोग रहने का संदेश दिया 

सोमवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कैंप कार्यालय, एसपी अंकित मित्तल की मौजूदगी में पुलिस लाइन, थाना, चौकियों में योग कराया गया। दीनदयाल शोध संस्थान, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं व मठ, मंदिरों के सहयोग से योग शिविर का सामूहिक वृहद आयोजन कर रहा है। वर्चुअल आयोजन में मुख्य अतिथि स्वामी विवेकानंद योग विश्वविद्यालय बेंगलुरु के कुलाधिपति डा. एचआर नागेंद्र, मानस मर्मज्ञ संत मोरारी बापू, रामायण कुटी के महंत रामह्रदय दास महाराज, ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनसी गौतम, सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के प्रमुख डा. बीके जैन, दीनदयाल शोध संस्थान के.  प्रधान सचिव अतुल जैन, संगठन सचिव अभय महाजन शािमल हुए।

वैक्सीनेशन महाअभियान के पहले दिन देश में सर्वाधिक 15 लाख टीके मध्यप्रदेश में लगाए गए

यूपी एमपी में विस्तार पा रहा समग्र बुंदेलखंड चाहिए.राजा बुंदेला

कोंच। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने कहा कि बिना मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड के बुंदेलखंड राज्य का कोई औचित्य नहीं है। हम समग्र बुंदेलखंड राज्य की लड़ाई लड़ रहे हैं, क्योंकि बिना अलग राज्य बने पिछड़े बुंदेलखंड का विकास संभव नहीं है। ये बातें उन्होंने कोंच प्रवास के दौरान मीडिया के सवालों के जवाब में कही

स्टेशन अधीक्षक के पुराने आफिस में बनेगा सीसीटीवी कंट्रोल रूम, काम में तेजी

उरई। करीब तीन साल से लटके सीसीटीवी कैमरे लगाने के काम में तेजी आ गई है। डीआरएम के निर्देश पर पुराने डिप्टी एसएस कार्यालय में सीसीटीवी का कंट्रोल रूम बनाने का काम शुरू हो गया है। सोमवार को झांसी से वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता आशीष सैनी ने सहायक मंडल अभियंता शिवम मित्तल के साथ निर्माणाधीन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और कंट्रोल रूम के प्वाइंट तय किए।

कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी का विस्तार

बांदा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा प्रकोष्ठ की बांदा यूनिट ने कार्यकारिणी का विस्तार किया। प्रांतीय अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव व महामंत्री प्रशांत सक्सेना की संतुष्टि से जिलाध्यक्ष लव सिन्हा ने प्रसून श्रीवास्तव को जिला महामंत्री, रजत सक्सेना को जिला उपाध्यक्ष, शुभम श्रीवास्तव, स्वप्रिल खरे, चित्रांश श्रीवास्तव, गौतम श्रीवास्तव को जिला सचिव, नितीश कुमार निगम को शहर अध्यक्ष, शिवम खरे को शहर महामंत्री, शैलेश निगम, सत्यम श्रीवास्तव आर्य को नगर उपाध्यक्ष, नितिन श्रीवास्तव को नगर महामंत्री बनाया गया

Meditation Posture का अभ्यास करने से बढ़ती है Concentration व Memory

तलैया की खुदाई के लिए युवाओं ने बनाया ग्रुप

श्रीनगर (महोबा)। मन में जोश और जज्बा हो तो कोई भी कार्य किया जा सकता है। ऐसा ही ग्राम बरा के युवाओं ने कर दिखाया है। गंदगी से पटी पड़ी तलैया को पानी भरने लायक बना दिया

जिला कोरोना मुक्त होने पर सीएम ने बधाई दी

महोबा। कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 के साथ बैठक करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनपद महोबा में अब एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। सभी मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

आपका Bundelkhand Troopel टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ