क्या गृह राज्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए, अखिलेश यादव


समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि लखीमपुर में हुई घटना के बाद गृह राज्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। घटना के कई दिनों बाद भी अभी तक जांच अधूरी है और आरोपी फरार हैं।

शुक्रवार को लखनऊ से बहराइच निकलते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडियाकर्मियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में जिनके साथ हादसा हुआ था, उनके परिवार से कल मिला था। जो परिवार बचराइच के हैं, उनसे मिलने जा रहा हूं। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को जो नोटिस दी है, अब उम्मीद बढ़ी है कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार को चाहिए कि फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करायें, जिससे कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे। समाजवादी पार्टी की मुख्य रुप से मांग है कि लखीमपुर घटना के बाद गृह राज्यमंत्री को इस्तीफा दे देना ही चाहिए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ