प्रमुख ख़बर यात्रीगण ध्यान दें : लखनऊ से गुजरने वाली इन बड़ी ट्रेनों का संचालन निरस्त

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोंडा स्टेशन पर कई दिनों से यार्ड रिमाॅडलिंग का कार्य चल रहा है। इसके चलते लखनऊ जंक्शन से शुक्रवार को चलने वाली 12532 लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। इससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक, लखनऊ मंडल के गोंडा स्टेशन पर यार्ड रिमाॅडलिंग का कार्य चल रहा है।



इसके चलते शुक्रवार को 15069/15070 गोरखपुर-ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस, 05093/05094 गोरखपुर-गोेंडा-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, 15009/15010 गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस,15065/15066 गोरखपुर-पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस,15068 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 02575 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन,05005 गोरखपुर-अमृतसर स्टेशन ट्रेन,05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन,12571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस,15203/15204 बरौनी-लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस का संचालन निरस्त कर दिया गया है।



साभार- बुंदेलखंड न्यूज़ 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ