Banner

बाँदा यमुना नदी के पुल में हो गया बड़ा होल, रात भर नहीं चले वाहन, लोड ट्रकों पर लगाई रोक

 बांदा टांडा वाया फतेहपुर रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिले के तिंदवारी क्षेत्र में यमुना नदी पर बने पुल के बीचो बीच एक बड़ा हिस्सा धंस गया है जिससे वहां बड़ा सा होल हो गया है। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए शुक्रवार की शाम से इस पर आवागमन रोक दिया गया था। शनिवार को सवेरे से यात्री बसें, चार पहिया वाहन व दोपहिया वाहनों को निकलने के लिए छूट दी गई है। जबकि लोड ट्रकों को इस पुल से गुजरने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।



बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेंदा घाट के पास यमुना नदी में बने पुल में बांदा की तरफ से तीसरे पिलर के बीच की छत का काफी बड़ा हिस्सा शुक्रवार की शाम टूट कर नीचे चला गया है। बीचोबीच बड़ा गड्ढा होने के कारण छोटे-बड़े सभी वाहनो को शाम चार बजे से रोक दिया गया। इससे बांदा-टांडा वाया फतेहपुर, रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।

वाहनों को डायवर्ट करते हुए बांदा-कानपुर हाईवे से निकाला गया। देर रात तक वाहनों का करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। अधिकारियों ने धंसे हुए स्थान पर ड्रम आदि रखा है। स्थिति यह रही कि जाम के चलते लोग पैदल भी नहीं जा सके। शनिवार को सवेरे से यात्री बसें, चार पहिया वाहन व दोपहिया वाहनों को निकलने के लिए छूट दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ