पन्ना। शाहनगर जनपद के ग्राम बुधरोड़ निवासी 52 वर्षीय दयाराम यादव जंगली सूअर के हमले में घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, जंगली सूअर के हमले में दयाराम यादव घायल हुए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद टिकरिया परिक्षेत्र सहायक एसएन पाण्डेय ने तत्परता दिखाते हुए घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई।
अस्पताल पहुंचने के बाद भी मौजूद रहे परिक्षेत्र सहायक
घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद भी परिक्षेत्र सहायक एसएन पाण्डेय मौके से नहीं हटे। वह अस्पताल में मौजूद रहकर घायल के उपचार और स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए रहे।
घायल के साथ अस्पताल पहुंचे अजय रैकवार ने भी उपचार के दौरान सहयोग किया और घटना की जानकारी दी। समय पर एंबुलेंस की व्यवस्था होने और अस्पताल पहुंचने से दयाराम यादव को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकी।
फिलहाल घायल दयाराम यादव का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर में जारी है।
0 टिप्पणियाँ