Banner

Akshay Kumar's Mission Raniganj: झांसी के गौरव प्रतीक दिखेंगे

Mission Raniganj: झांसी के गौरव प्रतीक दिखेंगे

Bundelkhand News


झांसी। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मिशन रानीगंज (Mission Raniganj) में झांसी के युवा गौरव प्रतीक ने अहम किरदार निभाया है। गौरव प्रतीक ने फिल्म में मुख्य कलाकार अक्षय कुमार ने निजी सहायक दिवाकर की भूमिका अदा की है। गौरव प्रतीक इससे पहले कई अन्य वीडियो एल्बम और धारावाहिक में नजर आ चुके हैं। गौरव प्रतीक ने अपनी शिक्षा झांसी से पूरी की। इसके बाद इंजीनियरिंग करने के दौरान उन्होंने एक्टिंग में कॅरिअर आजमाने की पहल की। 2006 में मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने धारावाहिक बैरिस्टर रॉय में काम किया। इसके बाद धीरे-धीरे टीवी सीरियल और फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। उन्होंने उफ़ तेरी क्या बात है और क्यूं गए तुम जैसे कई वीडियो एल्बम किए। हाल ही में अजय देवगन के साथ उन्होंने एक एड शूट किया है। गौरव प्रतीक को उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल विष्णु कांत शास्त्री और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम से पुरस्कार मिल चुका है। गौरव प्रतीक ने बताया कि उनका किरदार फिल्म में काफी अहम है। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ