Banner

Banda News: आनलाइन ट्रेडिंग को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।

आनलाइन ट्रेडिंग (Bundelkhand) को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। भारत में 100 कारपोरेट घराने आनलाइन ट्रेडिंग का काम कर रहे हैं। इससे सात करोड़ खुदरा व्यापारी और उनका परिवार बर्बाद हो रहा है। इसे बंद किया जाना चाहिए। व्यापारियों के दुर्घटना बीमा को बढ़ाकर 25 लाख किया जाए।

Bundelkhand news


यह बात उत्तर प्रदेश (Bundelkhand) उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने प्रेस वार्ता में कहीं। व्यापारी नेता चंद्रप्रकाश अग्रहरि के आवास में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अध्यापकों की तरह 20 व्यापारियों को विधानसभा भेजने के साथ ही जीएसटी की खामियां व्यापारी नेताओं के साथ बैठकर दूर की जाए। दुकान में लूट होने और अग्निकांड में आहत व्यापारियों को भरण पोषण बीमा दिया जाए। इसके साथ ही मंडल शुल्क पूरे सूबे में एक प्रतिशत किया जाना चाहिए। कहा कि भारत में केवल 100 कारपोरेट घराने आनलाइन ट्रेनिंग का काम कर रहे हैं। इससे सात करोड़ खुदरा व्यापारी, उनके सात करोड़ कर्मचारी, उनके परिवार को मिलाकर 70 करोड़ लोगों का जीवन बर्बाद हो रहा है। इसलिए आनलाइन ट्रेडिंग बंद की जाए। देश और प्रदेश को सर्वाधिक कर देने वाले व्यापारी का दुर्घटना बीमा 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख किया जाए, दुकान लुटने, जलने पर 25 लाख का बीमा आदि दिए जाने की बात कही गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में मंडी शुल्क एक प्रतिशत लागू किया जाए। कहा गया कि जीएसटी में तमाम खामियां हैं। इस दौरान ओमप्रकाश गुप्ता भी मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में ही चंद्रप्रकाश अग्रहरि को नगर अध्यक्ष, शिवशंकर गुप्ता को नगर महामंत्री बनाए जाने की घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें:


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ