Banner

बांदा में मतदाता पुनरीक्षण गतिविधियों पर राजनैतिक दलों से मंथन

बांदा में मतदाता पुनरीक्षण गतिविधियों पर राजनैतिक दलों से मंथन

Banda, voters, election , politics, bundelkhand24x7


मंडलायुक्त और रोल प्रेक्षक बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई। सात राजनैतिक दलों के लगभग 50 प्रतिभागी मौजूद रहे। आयुक्त ने मतदाता पुनरीक्षण से सम्बन्धित गतिविधियों के बारे में चर्चा की।

मतदाता सूची को शुद्ध कराने के लिए बीएलए की नियुक्ति करते हुए ग्राम-ग्राम जेंडर रेशियो सुधार करने के लिए ज्यादा से ज्यादा महिला मतदाता, युवा वर्ग 18-19 वर्ष के मतदाताओं का पंजीकृत करवाने के लिए दलों से अनुरोध किया। कहा कि मृतक या किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो चुके मतदाताओं का नाम सूची से हटाया जाए। इसके बाद आयुक्त ने डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के साथ पंडित जेएन पीजी कॉलेज तथा आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में निरीक्षण कर मतदाता सूची परीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। वहीं, अतिरिक्त कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ से आए विशेष कार्याधिकारी राजेश कुमार जायसवाल ने विधानसभा 235- बांदा के मतदेयस्थलों का निरीक्षण किया। एडीएम वि/रा राजेश कुमार ने बताया कि मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 27 अक्तूबर को जनपद के सभी मतदेयस्थलों पर किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ