Banner

पन्ना जिले की 3 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा, कांग्रेस का नहीं खुला खाता

Panna Chunav Results 2023 : पन्ना जिले की 3 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा, कांग्रेस का नहीं खुला खाता

Bundelkhand News, panna, bjp, congress, election , voting, political party, bundelkhand 24x7


Madhya Pradesh Panna Vidhan Sabha Chunav Result 2023: एमपी के पन्ना जिले की तीन विधानसभा सीटों पर सीधा मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच रहा। जिले की पवई, गुन्रौर और पन्ना असेंबली सीट पर इस बार वोटरों ने जमकर मतदान किया। पन्ना जिले की सभी तीन सीटें बीजेपी के खाते में गईं।

Panna Election Result 2023 : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की सभी तीन विधानसभा सीटों पर तस्वीर साफ गई है। सूबे में बीजेपी की बंपर जीत के साथ ही पन्ना जिले में भी पार्टी ने कमाल किया। फाइनल काउंटिंग में बीजेपी ने जिले की सभी तीन सीटों पर कब्जा जमाया है। पिछले चुनाव यानी साल 2018 की बात करें जिले की तीन सीटों पवई, गुन्रौर और पन्ना में मुकाबला कांटे का रहा था। उस समय बीजेपी ने पन्ना असेंबली सीट और गुन्रौर में जीत हासिल की थी। पवई सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। इस बार बीजेपी ने तीनों सीटें अपने नाम कर लीं।

मध्य प्रदेश पन्ना विधानसभा चुनाव रिजल्ट : पिछले चुनाव में कांग्रेस को मिली थी एक ही सीट

एमपी के पन्ना जिले में तीन विधानसभा सीटें हैं- पवई, गुन्रोर और पन्ना। बात करें तो गुन्नोर विधानसभा सीट की तो ये अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। साल 2008 में ही ये विधानसभा सीट अस्तित्व में आई। गुनौर सीट पर वैसे तो बीजेपी का दबदबा रहा। हालांकि पिछले चुनाव में यहां से कांग्रेस कैंडिडेट ने जीत दर्ज की थी।

पवई विधानसभा सीट की बात करें तो यहां मुकाबला हमेशा त्रिकोणीय माना जाता रहा। हालांकि, आखिरी टक्कर बीजेपी और कांग्रेस की रहती है। 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। बीजेपी के प्रह्लाद लोधी विधायक बने थे।

वहीं बात करें पन्ना विधानसभा सीट की तो यहां इस बार भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस में हैं। पिछले चुनाव में पन्ना सीट से बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर बृजेंद्र प्रताप सिंह पर विश्वास जताया, कांग्रेस ने भरत मिलन पांडे को टिकट दिया। फाइनल नतीजों में जीत बीजेपी कैंडिडेट की हुई।

यह भी पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ