Banner

भाजपा पन्ना प्रमुखों के बलबूते लोकसभा चुनाव जीतेगी : धर्मपाल सिंंह

भाजपा पन्ना प्रमुखों के बलबूते लोकसभा चुनाव जीतेगी : धर्मपाल सिंंह

Bundelkhand News, bhajpa, dharampal singh, lok sabha, elections, bundelkhand24x7


भाजपा पश्चिम क्षेत्र की बैठक के दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने नव मतदाताओं पर संगठन के कार्यकर्ताओं को फोकस करने के लिए कहा। बताया कि पन्ना प्रमुखों के बलबूते पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव जीतेगी। इस कारण पन्ना प्रमुखों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

प्रदेश के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सोमवार को दिल्ली रोड स्थित होटल ड्राइव इन 24 में चार सत्रों में भाजपा पश्चिम क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक की। प्रथम सत्र की बैठक में पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारी, 19 जिलों के जिला एवं महानगर अध्यक्षों और जिला प्रभारियों से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी अभियानों में पार्टी पदाधिकारियों को पूरी तत्परता और कर्मठता से लगना है। बताया कि 14 जनवरी से प्रत्येक मठ मंदिर में स्वच्छता अभियान प्रारंभ हो गया है जो 21 जनवरी तक चलेगा। 28 जनवरी को मन की बात कार्यक्रम सभी बूथों पर संपन्न होगा। मन की बात समाप्त होते ही सभी बूथों पर बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुखों की बैठक संपन्न होगी। इसके साथ ही प्रदेश महामंत्री ने गांव चलो अभियान, बूथ सम्मेलन आदि पर भी चर्चा की। द्वितीय सत्र की बैठक में 25 जनवरी को आयोजित होने वाले नव मतदाता सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की हुई। इस सम्मेलन में पहली बार मतदाता बने 18 वर्ष से 23 वर्ष के युवाओं को शामिल करना है। नव मतदाताओं को मिस्ड कॉल के जरिए नव मतदाता सम्मेलन के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहा है। देशभर के नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए 7820078200 मोबाइल नंबर जारी किया गया है। मिस्डकॉल कराकर नव मतदाताओं का अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाने के निर्देश दिए गए। तृतीय सत्र की बैठक बूथ सशक्तीकरण और पन्ना प्रमुख योजना को लेकर हुई। इसमें प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि पन्ना प्रमुखों की मेहनत के चलते भाजपा आने वाले चुनाव में सभी लोकसभा सीटें जीतने में कामयाबी हासिल करेगी। कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही परिणाम है कि भाजपा हर एक बूथ पर जन-जन के मन में लोकप्रिय राजनीतिक दल है।

बूथ सशक्तिकरण के संकल्प की तरह बूथ विजय के संकल्प को भी हमारे कार्यकर्ता साकार करेंगे। चतुर्थ सत्र की बैठक में मुरादाबाद जनपद के जिला व महानगर पदाधिकारी समस्त जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की भी अहम भूमिका है। मठ मंदिर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, नव मतदाता सम्मेलन, मन की बात कार्यक्रमों में सभी लगकर उनको सफल बनाएं। बैठक में पश्चिम क्षेत्र की सभी 71 विधानसभाओं के संयोजकों ने भाग लिया।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी, प्रदेश मंत्री डाॅ. चंद्रमोहन सिंह व बसंत त्यागी, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह चौहान, महापौर विनोद अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिला प्रभारी राजेश यादव, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा डाॅ. विकास अग्रवाल, हरीश ठाकुर, गजेंद्र शर्मा, सुखविंदर सोम, अल्पना रितेश गुप्ता, राजन विश्नोई, राहुल सेठी, संजय ढाका आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े:

यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी, गेंहू के समर्थन मूल्य में वृद्धि, इस तारीख से शुरू होगी खरीद

भाजपा में हुए बदलाव; बदले गए मंडल अध्यक्ष, युवाओं को मिला मौका, इन्हें लगा झटका

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ