Banner

भाजपा में हुए बदलाव; बदले गए मंडल अध्यक्ष, युवाओं को मिला मौका, इन्हें लगा झटका

भाजपा में हुए बदलाव; बदले गए मंडल अध्यक्ष, युवाओं को मिला मौका, इन्हें लगा झटका...

Bundelkhand news, bhajpa, bjp, adhyaksh, shock , politicians, youth, elections, bundelkhand24x7

जालौन में भाजपा पार्टी ने कई बदलाव किए हैं।

जालौन में भारतीय जनता पार्टी ने कुछ माह पूर्व जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी को हटाकर उर्विजा दीक्षित को कमान सौंपी थी तभी से टीम में बदलाव की बात कही जा रही थी। जो कयास थे उन पर आखिर में विराम लग गया।

भारतीय जनता पार्टी ने कुछ माह पूर्व जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी को हटाकर उर्विजा दीक्षित को कमान सौंपी थी तभी से टीम में बदलाव की बात कही जा रही थी। जो कयास लगाए जा रहे थे उन पर आखिर में विराम लग गया। जिलाध्यक्ष ने 19 मंडलों में से 12 को बदल दिया। 

खास बात यह है कि ज्यादातर युवाओं को मौका दिया है। उरई नगर के दोनों अध्यक्षों को हटा दिया गया है। वहीं जो लोग अध्यक्ष पद के लिए परिक्रमा करने में जुटे थे उनमें 12 को छोड़कर सभी निराश हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने 19 मंडल अध्यक्षों की जो सूची जारी की है उसमें उरई नगर प्रथम से अरुण गुप्ता की जगह आकाश गहोई को मौका दिया है। 

वहीं उरई नगर द्वितीय से डॉ. गिरीश चतुर्वेदी को हटाकर अमित समाधिया को मौका दिया है। जालौन नगर में अभय राजावत पर भरोसा बरकरार रखा है। एट मंडल अध्यक्ष ब्रजेश निरंजन, डकोर मंडल अध्यक्ष मंगल राजपूत, रामपुरा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कठैरिया, कोंच नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, बंगरा अध्यक्ष संदीप भदौरिया, महेबा मंडल अध्यक्ष रिशाल सिंह को दोबारा से मौका दिया है। 

वहीं माधौगढ़ में शत्रुघन सिंह सेंगर को हटाकर कमलापत कुशवाहा को मौका दिया है। ईंटो में गजेंद्र राजपूत के स्थान पर योगेश त्रिपाठी को नामित किया है। जालौन ग्रामीण में मनोज बादल को हटाकर उनके स्थान पर उपेंद्र गुर्जर को मौका दिया है। कोंच ग्रामीण में दशरथ की जगह सर्वेश निरंजन को मौका दिया। इटौरा में राहुल परिहार को हटाकर राघवेंद्र कुशवाहा को अध्यक्ष बनाया है। 

नदीगांव में प्रदीप यादव को हटाकर अनुराग खरे को तो कालपी में अमित पांडेय को हटाकर सभासद भारत सिंह यादव को अध्यक्ष बनाया है। कुठौंद में अमित नीखरा को पहले ही हटा दिया था अब उनके स्थान पर रुद्र प्रताप सिंह को मौका दिया है। 

बाबई से अनूप सेंगर को हटाकर संतोष प्रजापति को अध्यक्ष बनाया है। सभी 19 मंडल अध्यक्षों के साथ जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में बैठक की। इस दौरान उन्हें पार्टी की जरूरी गाइड लाइन से अवगत कराया।

ये भी पढ़े:

मुख्यमंत्री मोहन यादव का ऐलान, चित्रकूट को अयोध्या की तरह विकसित करेगी एमपी सरकार

Banda News: चोटी से रामजी का रथ खींचकर लाए बद्री बाबा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ