Banner

शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर में निकाली न्याय यात्रा

शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर में निकाली न्याय यात्रा

Bundelkhand News, congress committe, nyay yatra, raly, congress, bundelkhand24x7


झांसी। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा जोकि मणिपुर से मुंबई के लिए प्रारंभ की गई है झांसी शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा न्याय यात्रा निकाली गई जोकि शहर कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर मानिक चौक बड़ा बाजार गांधी रोड और गंज होते हुए रानी महल पर समाप्त हुई ।

उक्त यात्रा की समाप्ति पर सभा संपन्न हुई सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने अपने संबोधन में राहुल गांधी को देश का महान जननायक बताते हुए उनकी न्याय पूर्ण मांगों के लिए समर्थन की लोगों से अपील की। उनकी न्याय यात्रा पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने इस न्याय यात्रा में लगातार जुड़ने की अपील की पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि बुंदेलखंड में युवाओं के साथ रोजगार की बहुत बड़ी समस्या है युवाओं को न्याय मिलना चाहिए इसके लिए बुंदेलखंड के लोगों को जननायक राहुल गांधी का समर्थन करना चाहिए ।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि झांसी जैसे शहर में एनजीटी के नाम पर 3500 घरों में अन्याय हो रहा है इसके लिए कांग्रेस जन झांसी के स्तर पर यात्रा निकालकर उनके साथ न्याय की मांग करेंगे उन घरों के मालिकों के साथ जगह-जगह प्रशासन जो अन्याय कर रहा है कांग्रेसियों उसके खिलाफ लगातार संघर्ष करेंगे और प्रशासन का पुरजोर ताकत से विरोध करेंगे। प्रदेश महासचिब राहुल रिछारिया ने कहा कि झांसी के कांग्रेस जन उत्तर प्रदेश में निकलने वाली यात्रा में पूरी ताकत से सहयोगी होंगे।

उक्त यात्रा में अरविंद ,बबलू ,वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, सफीक अहमद, मुन्ना, अरविंद, बबलू, पार्वती चौधरी, इदरीश खान, वैभव , राहुल शर्मा, आफत मकरानी, अखलाक मकरानी, सूर्य प्रकाश राय, अनिल रिछारिया, पवन सिंह ठेकेदार, शिवम श्रीवास, राजकुमार फौजी, नीरज सेन ,इमरान खान, रोब्स खान, शेखर रघुवंशी, गौरव त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े:

"अयोध्या पहुंचाओ नहीं तो प्राण त्याग दूंगा", 44 साल से मौन व्रत पर बैठे साधु का हठ

बुंदेलखंड के कारसेवकों को फैजाबाद के मीरपुर गांव में मिली थीं शरण


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ