Banner

सिर पर हिजाब, मुख पर जय श्रीराम राम भक्ति की मिसाल हैं मुंबई की शबनम शेख

सिर पर हिजाब, मुख पर जय श्रीराम राम भक्ति की मिसाल हैं मुंबई की शबनम शेख

Bundelkahnd News, muslim, hijab , naare, unity, hindu muslim, shabnam sheikh, mumbai, bundelkhand24x7


महोबा। भगवान राम पर आस्था, हाथों पर भगवा ध्वज और मुंह पर जय श्रीराम के उदघोष के साथ पैदल अयोध्या जा रहीं शबनम शेख साम्प्रादायिक सौहार्द की मिसाल पेश कर रही हैं। 29 दिन में 800 किमी का सफर तय करने के बाद गुरुवार को वह पड़ोसियों के साथ श्रीनगर होते हुए महोबा पहुंची। जगह-जगह उनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया।

मुंबई की शबनम शेख अपने दोस्त विनीत पांडेय, रमन शर्मा व शुभम गुप्ता के साथ 21 दिसंबर 2023 को मुंबई से अयोध्या के लिए पैदल निकलीं थीं। 29 दिन में 800 किलोमीटर का सफर तय कर गुरुवार को कस्बा श्रीनगर पहुंचीं। व्यापार मंडल श्रीनगर की ओर से उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। शबनम ने बताया कि यात्रा की शुरुआत में वह 14 से 15 किलोमीटर प्रतिदिन चलतीं थीं। इसके बाद अब प्रतिदिन 40 किलोमीटर पैदल चलने की आदत हो गई

शबनम ने बताया कि मुंबई के जिस इलाके में उनका परिवार रहता है वहां सबसे ज्यादा हिंदू रहते हैं। मुंबई के प्रसिद्ध गणपति महोत्सव व नवदुर्गा महोत्सव में उनका परिवार शुरू से ही शामिल होता रहा है। उन्हीं की प्रेरणा से ही वह अयोध्या के लिए चल पड़ी हैं। उन्होंने बताया कि मुस्लिम होने की नाते उन्हें मालेगांव में बिरादरी के गुस्से का भी सामना करना पड़ा, लेकिन वहां की पुलिस ने पूरा संरक्षण दिया। बताया कि भगवान श्रीराम के प्रति उनकी विशेष आस्था है। वह हिंदू व मुस्लिम दोनों संप्रदायों के त्योहारों को मानती हैं।

ये भी पढ़े:

शंकराचार्यों के बायकॉट पर बोले योगी आदित्यनाथ

बुंदेलखंड की अयोध्या ओरछा में भी 22 जनवरी को व्यापक तैयारियां

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ