Banner

बांदा में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया

बांदा में कांग्रेसियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

Bundelkhand News बांदा  कांग्रेस कमेटी कलेक्ट्रेट परिसर bundelkhand24x7


जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी को विशेष सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की चल रही भारत जोडो न्याय यात्रा पर हमारे नेताओं के ऊपर प्राण घातक हमले हो रहे हैं।मणिपुर,नागालैण्ड, अरुणाचल प्रदेश होते हुए जैसे न्याय यात्रा असम पहुंची। वही सोची समझी चाल व तरीके से योजनाबद्ध हमारे नेताओं के ऊपर पथराव कराया गया। आरोप है कि असम प्रदेश के मुख्यमन्त्री ने यह पथराव कराया। जिसकी हम निन्दा करते हैं। असम के शंकर देव मंदिर में जानें से राहुल गांधी की रोका गया। इस कार्य से हम कांग्रेस जन आहत हैं। राजनीतिक कुंठा से ग्रस्त असम के मुख्यमन्त्री के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।भारत जोडो न्याय यात्रा में चल रहे राहुल गांधी सहित सभी नेताओं की विशेष सुरक्षा के इंतजाम कराए जाएं।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे,जिला बी. लाल, सन्तोष कुमार द्विवेदी,आदित्य कुमार सिंह एडवोकेट,सोनू मिश्रा,राममिलन सिंह पटेल उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े:

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम की शोभा यात्रा पर पथराव

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिवाली जैसा नजारा दिखा


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ