Banner

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिवाली जैसा नजारा दिखा

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिवाली जैसा नजारा दिखा

Bundelkhand News रामलला ram mandir दिवाली


महोबा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिवाली जैसा नजारा दिखा। लोगों ने घरों में दीपक जलाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। घरों और मंदिरों को दीपकों से सजाए जाने से कोना-कोना रोशन हो गया। शाम ढलते ही पूरा जिला सतरंगी रोशनी से नहा उठा। देर रात तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा। बच्चों ने फुलझड़ी व पटाखे छुटाकर खुशियां मनाईं।

शहर के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। शाम को विशेष आरती के बाद दीपोत्सव मनाया गया। बजरंग चौक स्थित हनुमान मंदिर में 501 दीपक जलाकर भव्य आरती की गई। श्रीनगर के रामजानकी मंदिर में 11 हजार दीपक जलाए गए।

चरणदासी सेवा समिति की ओर से भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने रंगोली बनाकर दीपक जलाए। विशेष आतिशबाजी की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान आशीष राजपूत, नीरज राजपूत, आशीष मिश्रा, राजेश नामदेव, अनूप सोनी आदि मौजूद रहे।

मराठा काल के प्राचीन रामजानकी मंदिर में की गई सजावट देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। कस्बा पनवाड़ी के नेहरू इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने परिसर में 21 हजार दीपक जलाकार भव्य दीपोत्सव पर्व मनाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार पाठक, अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार तिवारी, प्रबंधक डॉ. सतीश कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

खरेला संवाद के अनुसार रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर घर, प्रतिष्ठान और देवस्थल रोशनी से जगमगा उठे। महामुनि श्रृंगीऋषि आश्रम में जयश्रीराम लिखकर 11 हजार दीपक जलाए गए। जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए दीपदान किया। युवाओं ने आतिशबाजी कर भगवान के आगमन की खुशी जताई। इस मौके पर बजरंग दल के शरद पचौरी, राजकुमार, अभिषेक पाठक, रुद्र शुक्ला, अजय विश्वकर्मा, सत्यम, रीतेश, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े:

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राम की शोभा यात्रा पर पथराव

चित्रकूट के सिद्धा पहाड़ में वनवासी राम, भिंड के सरोवर में श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ