टूटी पुलिया, चार हजार की आबादी का मुख्यालय से संपर्क हुआ बाधित


झांसी,बारिश के चलते नाले का जलस्तर बढ़ने पर रक्सा से तीन गांवों को जोड़ने वाली सड़क की पुलिया बह गई। इससे गांवों का रक्सा और मुख्यालय से संपर्क टूट गया। अब इन गांव के लोगों को 20 किमी का चक्कर लगाकर रक्सा और मुख्यालय आना पड़ रहा है। दूसरी ओर, स्कूली बच्चों और मरीजों का भी अस्पताल पहुंच पाना मुश्किल हो गया है। वहीं, कुछ लोग जान जोखिम में डालकर टूटी पुलिया के नीचे से होकर गुजर रहे हैं।



कुछ दिन पहले हुई बारिश के कारण रक्सा से गणेशगढ़ के बीच बनी पुलिया नाले में आए उफान में बह गई थी। इस कारण गणेशगढ़ के अलावा धर्म के पुरवा और देवगढ़ में रहने वाली करीब 4000 से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। ग्रामीणों को सब्जी राशन के लिए 20 किलोमीटर का चक्कर लगाकर आना पड़ रहा है। छात्र-छात्राएं स्कूल और कॉलेज नहीं जा पा रहे हैं। इस पुलिया से सिर्फ पैदल ही निकला जा सकता है।

साभार : अमर उजाला



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ