जालौन: खतरे के निशान पर यमुना, गांवों में अलर्ट जारी… लोग सुरक्षित स्थानों की ओर, प्रशासन सतर्क


जालौन में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान  107 मीटर को पार कर गया है। इससे कई गांवों का संपर्क टूट गया है और लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं।


जालौन में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को छू गया है। इससे बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है और कई गांव का संपर्क टूट गया है। आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। लोग सुरक्षित स्थानों को पहुंचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। सभी इंतजामों को लेकर प्रशासन सतर्क है। बुधवार को यमुना का जलस्तर 107 मीटर के ऊपर चल रहा है।

साभार : अमर उजाला

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ