चित्रकूट। उप डाकघर चित्रकूट में सोमवार को मोबाइल वैन सुविधा के माध्यम से पासपोर्ट शिविर का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। नागरिकों को त्वरित, सरल और सुलभ पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय लखनऊ द्वारा मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा की शुरुआत की गई है।
जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, अपर जिलाधिकारी उमेश चंद्र निगम, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, चित्रकूट प्रेस क्लब अध्यक्ष सत्य प्रकाश द्विवेदी की मौजूदगी में शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जिसका उद्देश्य प्रदेश के उन दूरदराज क्षेत्रों तक पासपोर्ट सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है जहां अभी तक पासपोर्ट सेवा केंद्र या डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र की सुविधा उपलब्ध नहीं है। यह सुविधा तीन दिनों तक 18, 19 एवं 20 अगस्त के लिए उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक दिन के लिए कुल 40 सामान्य अपॉइंटमेंट जारी किए गए हैं। यह सेवा वर्ष भर प्रत्येक माह के दूसरे व तीसरे सप्ताह में विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर संजीव सक्सेना सहायक पासपोर्ट अधिकारी, प्रेम शंकर राय सलाहकार, नंद किशोर वरिष्ठ पासपोर्ट सहायक, प्रकाश रेजिडेंट इंजीनियर, दीप कुमार एक्जीक्यूटिव टीसीएस टीम मेंबर आदि मौजूद रहे।
साभार : अमर उजाला

0 टिप्पणियाँ