Mahoba : कामतानाथ के दर्शन को सैकड़ों श्रद्धालु पैदल हुए रवाना

कुलपहाड़/बेलाताल। भाद्रपद माह की अमावस्या को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे भगवान कामतानाथ के दर्शन के लिए चित्रकूट पैदल रवाना हो गए हैं। इन श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारे, जलपान और ठहरने के इंतजाम किए गए हैं।

गरौठा के जगमोहन, माधव, चतुर सिंह, हरपाल, सोमवती, संतोषी, रामभाई का कहना है कि वे लोग 10 दिन में चित्रकूट पहुंच जाएंगे। पैदल चित्रकूट जाने वाले भक्तों के लिए नाश्ता, भोजन कराने वाले लोगों में भी खासा उत्साह है। बेलाताल संवाद के अनुसार श्रद्धालुओं के लिए जैतपुर के एसके महाविद्यालय के पास सोमवार से विशाल भंडारा प्रारंभ हुआ। पांच दिनों तक चलने वाले इस भंडारे में श्रद्धालु एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

साभार : अमर उजाला



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ