Mahoba : फसल बीमा की जांच के लिए तीनों तहसीलों में समिति गठित

फसल बीमा में गड़बड़झाले की लगातार मिल रहीं शिकायतों को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने गंभीरता से लिया है। इसकी जांच के लिए डीएम ने तीनों तहसीलों में अलग-अलग समितियों का गठन किया है। 


यह समितियां एक सप्ताह में जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट सौपेंगी। तहसील चरखारी में एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार, जिला कृषि अधिकारी व बीमा कंपनी के प्रतिनिधि गोविंद कुमार की समिति गठित की गई। कुलपहाड़ में एसडीएम अनुराग प्रसाद, उप कृषि निदेशक रामसजीवन, जिला प्रबंधक इफको टोकियो, महोबा तहसील में एसडीएम शिवध्यान पांडेय, जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार व बीमा कंपनी प्रतिनिधि रवि नगायच को समिति में शामिल किया गया है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि गहनता से जांच के बाद एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपी जाए।

साभार : अमर उजाला


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ